बंगाल: लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी को सिगरेट की बट से जलाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 22:26 IST2022-01-30T21:58:05+5:302022-01-30T22:26:07+5:30

पीड़ित महिला को उसके हिंसक पति ने केवल इसलिए बुरी तरह से मारा पीटा क्योंकि दूसरी बार भी उसने अपनी कोख से लड़का नहीं पैदा किया

Bengal: Husband burn wife with cigarette butt after giving birth to a girl | बंगाल: लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी को सिगरेट की बट से जलाया

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsमहिला का आरोप हैै कि पति उसे सिगरेट की बट से जलाकर मारता थाहालत खराब होने पर महिला ससुराल से घर लौटी और घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी दीपीड़िता के मुताबिक लड़के को जन्म न देने पर पति उसे कई बार तलाक की धमकी भी देता था

बर्धमान: एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मारा-पीटा और सिगरेट की बट से जलाया क्योंकि उसने दूसरी बार भी बेटी को जन्म दिया था। यह आमानवीय और शर्मसार कर देने वाली हरकत झारखंड की धनबाद सीमा से सटे बंगाल के बर्धमान जिले की है।

जानकारी के मुताबिक कालना इलाके में रहने वाली महिला को उसके पति ने बुरी तरह से मारा पीटा क्योंकि दूसरी बार भी वह अपनी कोख से लड़का नहीं पैदा कर पायी। इस बात से नाराज पति ने  बर्बर तरीके से सारी सीमाएं पार करते हुए महिला को कथित रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उसकी हालत गंभीर हो गई।

महिला का आरोप है कि प्रसव के बाद से ही पति गुस्से में गालियां देता और उसके गुप्तांगों पर प्रहार किया करता था ताकि वह शर्म के कारण किसी को दिखा भी न सके। यही नहीं महिला ने इस हिंसा के साथ यह भी आरोप लगाया कि पति उसे सिगरेट की बट से जलाकर मारता था।

इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब महिला हालत खराब होने पर ससुराल से घर लौटी और घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद घर के सदस्य तत्काल उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गये और साथ ही थाने में इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई। इस संबंध में महिला के पिता ने थाने में अपने दामाद के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने और हिंसा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

इस मामले में पारिवार वालों का कहना है कि पीड़िता का विवाह आरोपी पति के साथ साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। इस मामले में खुद पीड़िता का कहना है,  ''मैंने लगातार दो बेटियों को जन्म दिया। तब से मेरा पति मुझे बहुत प्रताड़ित करता है। मेरे साथ हिंसा की अमानवीय घटना को अंजाम देते थे।"

महिला का आरोप है कि काफी दिनों की प्रताड़ितके बाद भी उसने किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन जब स्थिति खराब होने लगी तो वह अपने मायके लौट आयी और उसके बाद घरवालों को इस बात की जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक लड़के को जन्म न देने पर पति उसे कई बार तलाक की धमकी भी देता था।

गंभीर अवस्था में महिला जब अपने मायके पहुंची तो परिवार वालों ने उसे शनिवार को गंभीर हालत में कलना अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। तब से डॉक्टर पीड़िता का इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है।

Web Title: Bengal: Husband burn wife with cigarette butt after giving birth to a girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे