बंगाल: चौथी बेटी के जन्म बाद परिवार ने महिला को मार डाला

By IANS | Updated: January 7, 2018 12:55 IST2018-01-07T12:54:57+5:302018-01-07T12:55:22+5:30

'हमें विश्वास है कि उसकी हत्या की गई। उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे।'

Bengal: After the birth of the fourth daughter, the family killed the woman | बंगाल: चौथी बेटी के जन्म बाद परिवार ने महिला को मार डाला

बंगाल: चौथी बेटी के जन्म बाद परिवार ने महिला को मार डाला

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला गया कि उसने चौथी बार बच्ची को जन्म दिया। 

राजरहट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में राजरहट के पानापुकुर गांव में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज न ला पाने के कारण उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला।"

फातिमा का निकाह 17 वर्ष पहले हुआ था और उसके ससुराल के लोग उसे इस बात के लिए प्रताड़ित करते थे कि उसने अभी तक लड़के को जन्म नहीं दिया।

मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया, "उसके ससुराल के लोग उसे अपमानित करते थे और लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उसपर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा।"

रिश्तेदार ने कहा, "हमें विश्वास है कि उसकी हत्या की गई। उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे।"

पुलिस ने कहा कि मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Web Title: Bengal: After the birth of the fourth daughter, the family killed the woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे