लाइव न्यूज़ :

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इंकार, 20 साल के युवक ने 13 वर्षीय बालक को मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: January 26, 2022 22:09 IST

बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बेमेतरा थाना क्षेत्र में एक बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पंकज विश्वकर्मा (20) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने सोमवार शाम को पुलिस में रपट दर्ज करायी थी कि उनका बेटा लापता है। बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की शुरू की।पुलिस को गांव के मुरूम (मिट्टी) खदान के करीब एक शव पड़े होने की जानकारी मिली।

बेमेतराः बेमेतरा जिले में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इंकार करने पर एक युवक ने 13 वर्षीय बालक की कथित रूप से हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बेमेतरा थाना क्षेत्र में एक बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पंकज विश्वकर्मा (20) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बीजाभाट गांव निवासी एक बालक के परिजनों ने सोमवार शाम को पुलिस में रपट दर्ज करायी थी कि उनका बेटा लापता है। उन्होंने बताया कि बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस को गांव के मुरूम (मिट्टी) खदान के करीब एक शव पड़े होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने शव बरामद किया जिसकी बालक के परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बालक को अंतिम बार पंकज के साथ देखा गया था। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बालक की हत्या करना स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा, पंकज ने पूछताछ के दौरान से बताया कि वह समलैंगिक है और सोमवार को उसने बालक के साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास किया था लेकिन उसने इंकार कर दिया। पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसने गुस्से में बालक की हत्या कर दी और शव को मुरुम खदान में छुपा दिया। पुलिस ने बताया कि बालक की हत्या के आरोप में पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

सहारनपुर : किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सहारनपुर जिला पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि नागल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी 15 साल की बेटी सोमवार की शाम दुकान पर दूध लेने गयी थी।

शिकायत के अनुसार, पूरे परिवार ने उस दूध से बनी चाय रात को पी, जिसके बाद सभी गहरी नींद में सो गए। सुबह उन्होंने अपनी बेटी को लापता पाया। शिकायत के अनुसार, सुबह किशोरी जब घर लौटी तो उसने बताया कि जब उसकी नींद खुली तो पता चला कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ बलात्कर किया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला