लुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 16:02 IST2025-12-26T16:01:56+5:302025-12-26T16:02:57+5:30

बेलघाट थानाः पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी।

Belghat Police Station Arjun worked Ludhiana your wife Khushboo sex karte affair another man strangled death sleeping 6-foot-deep pit dug house body buried gorakhpur | लुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsरात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया।सबूत मिटाने के लिए शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया। मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, अपराध की जानकारी नहीं थी।

गोरखपुरः गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पिछले हिस्से में एक गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी ने बताया, "आरोपी अर्जुन को महिला के लापता होने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।” पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी।

कथित तौर पर रात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय अर्जुन के पिता श्याम नारायण काम के सिलसिले में उरुवा गए हुए थे, जबकि मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें अपराध की जानकारी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार कई दिन तक खुशबू के लापता रहने के बाद, अर्जुन ने कथित तौर पर परिवार वालों को गुमराह करते हुए कहा कि झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई है। गांव में अफवाहें फैलने पर, स्थानीय निवासियों ने परिवार को पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने टालमटोल भरे जवाब दिए और बाद में लगातार पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया,

जिसके बाद गड्ढे से शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, लुधियाना से हाल ही में लौटा मजदूर अर्जुन अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित करीबी संबंधों को लेकर आशंकित था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुरी ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।”

Web Title: Belghat Police Station Arjun worked Ludhiana your wife Khushboo sex karte affair another man strangled death sleeping 6-foot-deep pit dug house body buried gorakhpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे