लाइव न्यूज़ :

बेलगावीः मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से नौ मजदूरों की मौत, आठ अन्य घायल और एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 16:16 IST

दुर्घटना के बाद से मौके पर पहुंचे बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया की देखरेख में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन कानाबारगी गांव में 'बल्लारी नाला' में गिर गया।निर्माण मजदूर बेलगावी की तरफ जा रहे थे। पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।

बेलगावीः यहां के एक गांव में रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद से मौके पर पहुंचे बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया की देखरेख में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में 'बल्लारी नाला' में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि ये निर्माण मजदूर बेलगावी की तरफ जा रहे थे। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद वाहन नाले में गिरा। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये थे और एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा