बेगूसरायः प्रेमजाल में फंसाकर मंदिर में शादी रचाई और कोठे पर बेचा?, पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2025 16:04 IST2025-06-30T16:03:12+5:302025-06-30T16:04:39+5:30

Begusarai:बताया जाता है कि शादी के बाद युवक ने बताया कि एक "रिश्तेदार" बेगूसराय के बखरी क्षेत्र के मीरकलापुर गांव में रहता है और वह वहीं साथ रहेगा।

Begusarai Trapped love trap,married in temple sold brothel Pintu Khalifa's wife Jago Devi arrested | बेगूसरायः प्रेमजाल में फंसाकर मंदिर में शादी रचाई और कोठे पर बेचा?, पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsदेह व्यापार केंद्र था, जहां युवती को जबरन जिस्मफरोशी में धकेल दिया जाता था।अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस सक्रिय हुई। महिला थानाध्यक्ष समेत एक विशेष टीम ने मीरकलापुर गांव स्थित एक घर पर छापेमारी की।

Begusarai:बिहार में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पहले एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसे देह व्यापार के अड्डे पर बेच दिया। दरअसल, करीब 9 महीने पहले पटना में रहने वाली एक नाबालिग लड़की की दोस्ती एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। युवती प्रेम में अंधी होकर अपने घर से भाग निकली और युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। बताया जाता है कि शादी के बाद युवक ने उसे बताया कि उसका एक "रिश्तेदार" बेगूसराय के बखरी क्षेत्र के मीरकलापुर गांव में रहता है और वह वहीं साथ रहेगा। जबकि वह घर किसी रिश्तेदार का नहीं, बल्कि एक सक्रिय देह व्यापार केंद्र था, जहां उस युवती को जबरन जिस्मफरोशी में धकेल दिया जाता था।

इस अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस सक्रिय हुई। महिला थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष समेत एक विशेष टीम ने मीरकलापुर गांव स्थित एक घर पर छापेमारी की।

छापेमारी में पुलिस ने एक महिला और नाबालिग लड़की को बरामद किया। गिरफ्तार महिला की पहचान पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी के रूप में हुई, जो कथित तौर पर इस देह व्यापार रैकेट की मुख्य संचालिका है। पुलिस पूछताछ में नाबालिग लड़की ने जो खुलासे किए, वे हैरान कर देने वाले थे।

उसने बताया कि कैसे वह प्रेम और शादी के नाम पर ठगी गई और फिर एक दलाल के रूप में कार्य कर रही महिला द्वारा बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल दी गई। लड़की के अनुसार, युवक ने शादी के कुछ ही दिन बाद उसे जबरन उस घर में छोड़ दिया और फिर गायब हो गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, ग्राहकों की सूची और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है। इस पूरे मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, वहीं युवक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने संभावित मानव तस्करी और अंतर जिला गिरोह की भी जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को बताया कि हम इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए तत्पर हैं। यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे का संकेत है। हम दोषियों को बख्शेंगे नहीं।

यह मामला केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का भी मामला है। युवाओं को प्रेम और रिश्तों के नाम पर झांसे में लेकर उन्हें शोषण का शिकार बनाना एक गंभीर अपराध है और ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Web Title: Begusarai Trapped love trap,married in temple sold brothel Pintu Khalifa's wife Jago Devi arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे