लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय: असली-नकली दूल्हे में फंसी शादी, बारात में बरसे लाठी-डंडें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2018 19:23 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में असली और नकली दूल्हे को लेकर एक शादी की चर्चा बनी हुई है। इस बारात का स्वागत फूल-माला और मान-सम्मान से नहीं बल्कि लाठी-डंडों और लात-घूसों से किया गया।

Open in App

बेगूसराय, 17 जुलाई: बिहार के बेगूसराय जिले में असली और नकली दूल्हे को लेकर एक शादी की चर्चा बनी हुई है। इस बारात का स्वागत फूल-माला और मान-सम्मान से नहीं बल्कि लाठी-डंडों और लात-घूसों से किया गया। इतना ही नहीं, दूल्हे और बारातियों को रात भर जंजीरों से बांध कर रखा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत अंतर्गत चकल्हाद समसा गांव में लडकी वालों का आरोप है कि दूल्हा बदल दिया गया है।

यह वो वर नहीं है जिससे लडकी की शादी तय की गई थी। शादी करने के लिए किसी दूसरे लडके को दूल्हा बनाकर लाया गया। बताया जा रहा है कि चकल्हाद गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने अपनी पुत्री शोभा कुमारी की शादी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला स्थित तरबगंज थाना क्षेत्र के नवाजपुर गांव में स्वर्गीय रामलाल शर्मा के पुत्र रामप्रसाद शर्मा के साथ तय हुई थी। जब निर्धारित तिथि पर लडका पक्ष गाजे-बाजे के साथ चकल्हाद पहुंचा तो लडकी के माता-पिता ने लडका रामलाल शर्मा को देख भडक उठे। इसके बाद लडकी के माता-पिता ने शोर मचाने लगे। लडकी पक्ष का आरोप है कि वाट्सएप पर जिस लडका फोटो देख कर शादी तय हुई थी।

बारात में वो लड़का नहीं आया है बल्की इसके जगह दूसरा लडका शादी करने पहुंचा है। इतना सुनते ही स्थानीय लोगों ने लडका व बारात को खदेडने लगे। लड़का व उनके परिवार के रिश्तेदारों को घेराबंदी कर पकड लिया और लोहे के जंजीर से बांध कर बंधक बना लिया। लडकी के पिता का कहना था कि जब तक फोटो वाला लडका नहीं आयेगा तब तक हम बंधकों को नहीं छोडेंगे। दूसरी ओर यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फौल गई। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से लड़का व बारात को बंधक से मुक्त करवा कर जंजीर खोलवाया।

लड़की पक्ष ने लडका के बडा भाई संगम लाल शर्मा, अवध शरण शर्मा, उनके रिश्तेदार फुलविरया थाना क्षेत्र के रामाशीष शर्मा के पुत्र कुंदन शर्मा,10 वर्षीय सोनू को बंधक बनाया था। दूल्हा बदल दिये जाने का खुलासा होते हीं दूल्हन ने भी उसे पहचान लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि यह मेरा दूल्हा नहीं है। फिर क्या था, शादी का माहौल रणभूमि मे तब्दील हो गया। जबकि, लड़का पक्ष का कहना है कि लड़का बदलने की कोई बात ही नहीं हैं।

 जो लड़का देखा था वही  शादी रचाने पहुंचा है। उन्होंने कहा यह एक साजिश के तहत इस घटना का अंजाम दिया गया है। पीड़ित लड़के के अनुसार यहां तक नौबत गलतफहमी की वजह से आई। उसने कहा कि मेरी और मेरे भाई के बेटे की तस्वीरें लडकी पक्ष को भेजी गई थीं। इसी में कन्फ्यूजन हो गया, लड़की वालों ने उसे दूल्हा समझ लिया। हम  दोनों लंबे वक्त तक आपस में बातचीत करते रहे थे। वहीं, इस मामले में पुलिस ने किसी तरह बंधक बने दूल्हे और बारातियों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं, लड़की पक्ष वाले असली दूल्हे को लाने की जिद पर अडे हैं। जबकि इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा