लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः शादी समारोह से सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी फरार, खून से लथपथ घर पहुंची

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2022 16:38 IST

बिहार में बेगूसराय जिले के एफसीआई ओपी क्षेत्र के बीहट का मामला है. परिजनों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को एक शादी मंडप से उठा लिया और गांव से दूर सुनसान राहर के खेत ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआनन-फानन में बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे.पीड़ित बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के एफसीआई ओपी क्षेत्र के बीहट से एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. घटना का अंजाम उस वक्त दिया गया, जब आरोपी ने एक शादी समारोह से बच्ची को अगवा कर लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

 

यही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की कोशिश की. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में होश में आने पर खून से लथपथ बच्ची किसी प्रकार अपने घर पहुंची. आनन-फानन में बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे.

जहां खून से लथपथ हालत में पीड़ित बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. साथ ही गांव में दहशत का माहौल है. परिजनों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को एक शादी मंडप से उठा लिया और गांव से दूर सुनसान राहर के खेत ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन कहीं उसका अता पता नहीं चल सका. परिजनों ने पीड़ित बच्ची के पड़ोस में शादी समारोह का आयोजन किया गया था. बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने के लिए पड़ोस में गई थी, जहां बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

सोमवार की देर रात खून से लथपथ लड़खड़ाते पैरों से किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंच. पीड़ित बच्ची ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो घरवाले के पैरों तले जमीन खिसक गई. प्राइवेट पार्ट से निकल रहे खून को देख सभी के होश उड़ गए. उसके बाद घर वालों ने आनन -फानन में उसे इलाज के लिए शहर के कई निजी किलनिक ले गए.

लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर उसे इलाज करने को तैयार नहीं हुए. थक हार कर परिजन आज अहले सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

डीएसपी निशित प्रिया ने कहा कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है, डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. एफसीआई ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना बहुत गंभीर है. परिजनों से जानकारी लेकर मामले की छानबीन की जा रही है. गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली