लाइव न्यूज़ :

बेटे ने धारदार हथियार से मां के सिर को काटकर धड़ से किया अलग, जानें क्या था कसूर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2022 18:01 IST

बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव का मामला है. कटा सिर लेकर घर से बाहर निकला.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने हत्यारे के हाथ में आदमी का कटा सिर देखा तो अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी बेटे को दबोच लिया.

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव में एक कलियुगी बेटे के द्वारा अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. हत्यारे बेटे ने धारदार हथियार से मां का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया.

 

ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को रंगेहाथ धर दबोचा.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह घटी इस सनसनीखेज वारदात में कलयुगी पुत्र ने अपनी सौतेली मां का सिर धड़ से अलग करके उसकी हत्या कर दी.

ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह साढे़ 6 बजे के आसपास उसने अपने घर में पहले अपनी सौतेली मां का धारदार हथियार से गर्दन काट धर से अलग कर दिया. फिर वह दानव की तहर कटा सिर लेकर घर से बाहर निकला. ग्रामीणों ने हत्यारे के हाथ में महिला का कटा हुआ सिर देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. जंगल की आग की तरह यह बात पूरे इलाके में फैल गई.

जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. घर से बाहर लोगों ने हत्यारे के हाथ में आदमी का कटा सिर देखा तो अफरातफरी मच गई. इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी बेटे को दबोच लिया. आरोपी को कब्जे में लेकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. गांव वालों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद आरोपी को थाने ले गई, जबकि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारण के बारे में अभीतक कोई जानकारी नहीं मिली है. आरोपी घटना को लेकर कुछ नहीं बता रहा है. पुलिस द्वारा बार-बार पूछे जाने के बावजूद आरोपी शख्स अपना मुंह नहीं खोल रहा है. किस कारण से बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया, यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली