लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर से ट्रैक्टर मालिक की बेटी को प्यार, प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव रेलवे पटरियों के बीच फेंका, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 15:51 IST

बिहार के बेगूसराय का मामला है। मृतक लड़का और लड़की की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के डुमरी के रहने वाले नुनू बाबू और लाखो थाना क्षेत्र के ही अयोध्या बारी की रहने वाली रूपम कुमारी के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या बारी के पूर्व सरपंच के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था।प्रेमियों के शव को रेलवे की पटरियों के बीच फेंक दिया गया।आक्रोशित लोगों ने लाखो के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया।

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां ट्रैक्टर मालिक की बेटी से ही ड्राइवर की आशिकी चल रही थी, नतीजा यह हुआ कि प्रेमी जोड़े की हत्या हो गई। न सिर्फ उनकी हत्या की गई बल्कि दोनों प्रेमियों के शव को रेलवे की पटरियों के बीच फेंक दिया गया।

मंगलवार अल सुबह लाखो सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंक सिटी से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर एक लड़का और एक लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। यह बात परिवार को शायद पसंद नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा था और वह लड़की के घर ट्रैक्‍टर ड्राइवर की नौकरी करता था।

एक तरफ जहां प्रेमी युगल के डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है तो वहीं परिजनों के द्वारा एक दूसरे पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लाखो के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया एवं गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये।

मृतक लड़का और लड़की की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के डुमरी के रहने वाले नुनू बाबू और लाखो थाना क्षेत्र के ही अयोध्या बारी की रहने वाली रूपम कुमारी के रूप में की गई है। कहा जा रहा है कि नुनू बाबू कुछ दिन पूर्व अयोध्या बारी के पूर्व सरपंच के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था।

लेकिन 6 महीने पहले ही उसने पूर्व सरपंच के यहां काम को छोड़ दिया था। इलाके में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उस जोड़े की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि रात को किसी ने काट कर दोनों को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया था। एक लड़का है और एक लड़की है। फिलहाल तो यही लगता है कि किसी ने दोनों की हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली