लाइव न्यूज़ :

Begusarai gang rape: 80 वर्षीया वृद्ध को भी हैवानों ने नहीं छोड़ा?, झोपड़ी में अकेले रह रही महिला से मारपीट कर सामूहिक रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2024 17:16 IST

Begusarai gang rape: 18 सितंबर की सुबह में पुलिस को जानकारी मिली कि एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पीड़िता के परिजन ने बताया कि 80 साल की बुजुर्ग महिला झोपड़ी में अकेले रहती थी।दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Begusarai gang rape:  बिहार के बेगूसराय में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां वहशियों ने एक 80 वर्षीया वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़िता को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया गया कि 18 सितंबर की सुबह में पुलिस को जानकारी मिली कि एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पीड़िता के परिजन ने बताया कि 80 साल की बुजुर्ग महिला झोपड़ी में अकेले रहती थी। विश्वकर्मा पूजा की रात में दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता दर्द से कराह रही थी, जिसे देखकर पहले तो लगा कि कहीं उसे गीदड़ तो काट नहीं लिया है।

लेकिन शरीर पर गीदड़ के काटने का निशान नहीं मिला बल्कि मारपीट किये जाने का निशान था। वहीं, पीड़िता ने बताया कि रात में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गंदा काम किया। पीड़िता का कोई औलाद नहीं है, वह अपने मायके में भतीजे के घर में रहती है। पीड़िता का भतीजा परिवार लेकर बाहर रहता है।

करीब पांच साल से पीड़िता अकेले उस झोपड़ी में रहती है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?