लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः दो नाबालिग बच्चियों के साथ शराब के नशे में शख्स ने कर दी हैवानियत, हालत नाजुक, चिल्लाने की आवाज सुनकर सुनकर पड़ोसी ने आरोपी को पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2023 17:59 IST

बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से सामने आया है। पूर्व सरपंच गोविंद महतो का शराबी बेटा छोटू महतो नशे में धुत होकर वहां आया और एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।घटना के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश है।

पटनाः बिहार में महिला अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति के द्वारा दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी गांव के पूर्व सरपंच का बेटा है।

बच्चियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर निशीत प्रिया के मुताबिक दोनों बच्चियां वारदात के वक्त मध्य विद्यालय परिसर में लगे झुले पर खेल रही थी।

इसी दौरान पूर्व सरपंच गोविंद महतो का शराबी बेटा छोटू महतो नशे में धुत होकर वहां आया और एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकत देखकर बच्चियां भागी और स्कूल के बाथरूम में छिप गईं। लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए बाथरूम में घुस गया और इन बच्चियों के साथ हैवानियत को अंजाम दिया।

घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लोया है। वहीं पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है।

उधर, इस घटना के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश है। इसकी वजह से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई