लाइव न्यूज़ :

Begusarai Crime News: शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपेश कुमार से 20 करोड़ की रंगदारी, नहीं दिया तो हॉस्पिटल में इतना बम मारेंगे, धुआं-धुआं होगा इलाका

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2023 18:54 IST

Begusarai Crime News: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शहर के चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपेश कुमार से 20 करोड़ रंगदारी की मांग कर हड़कंप मचा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडिमांड पूरी नहीं हुई तो समूचे हॉस्पिटल में इतना बम मारेंगे कि इलाका धुआं-धुआं हो जाएगा। डॉक्टर रुपेश कुमार को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र भेजा है।बेगूसराय एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Begusarai Crime News: बिहार में एकबार फिर से डॉक्टरों में खौफ का माहौल कायम होने लगा है। दरअसल, बेखौफ अपराधियों के द्वरा डॉक्टरों से रंगदारी मांगे जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शहर के चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपेश कुमार से 20 करोड़ रंगदारी की मांग कर हड़कंप मचा दिया है।

अपराधियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर डिमांड पूरी नहीं हुई तो समूचे हॉस्पिटल में इतना बम मारेंगे कि इलाका धुआं-धुआं हो जाएगा। बताया जाता है कि डॉक्टर रुपेश कुमार को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र भेजा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को आईएमए के सचिव डॉ. रंजन कुमार चौधरी के नेतृत्व में पीड़ित डॉक्टर डॉ. रुपेश कुमार समेत अन्य डॉक्टर ने बेगूसराय एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद टाउन थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी ने निबंधित डाक से रंगदारी का पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ‘डॉक्टर रुपेश कुमार 8 दिन के अंदर 20 करोड़ रूपया रंगदारी टैक्स दे दो। नहीं तो नौवें दिन से खेल चालू हो जाएगा। तुम्हारे क्लिनिक को भी बम से ध्वस्त कर दिया जाएगा।’

पीड़ित डॉक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके पास धमकी भरा पत्र पहुंचा, लेकिन वह पत्र स्टाफ ने रिसीव किया था। शाम में पेशेंट देखने के बाद जब स्टाफ ने उन्हें पत्र दिया तो उसे पढ़कर डॉक्टर के पैरों तले जमीन खीसक गई।

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर आईएमए के सचिव डॉ रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि एसपी योगेंद्र कुमार से आईएमए का प्रतिनिधिमंडल मिलकर मामले की जानकारी दी है।

पत्र में लिखा हुआ है कि मैं ठाकुर गैंग, 3 दिन के अंदर रुपए नहीं दोगे तो क्लीनिक को बम से उड़ा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeडॉक्टरपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई