लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम से हुई 15 वर्षीय लड़की से की दोस्ती, धोखा और फिर.., अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By आकाश चौरसिया | Updated: May 7, 2024 18:01 IST

महाराष्ट्र के पालघर से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई है, जहां 15 वर्षीय लड़की के साथ सोशल मीडिया से कुछ युवकों ने दोस्ती की। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रेप की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर फिर से शर्मसारअबकी बार घटना में 15 वर्षीय लड़की का शिकारदो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: आए दिन चौंकाने वाली घटना सामने आती रहती है, लेकिन बड़े हो या बच्चे फिर भी सावधान नहीं होते हैं। अब ऐसे में महाराष्ट्र के पालघर में एक ऐसा मामले सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक 15 वर्षीय लड़की से सोशल मीडिया से दोस्ती की और फिर धोखा देकर उसका रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। 

जिले की ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को तालासारी से धारा 376 (रेप) मामले में हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही 18 साल की कम उम्र की बच्ची के साथ ऐसा करने पर यौन अपराध (POCSO) अधिनियम से। एक अधिकारी ने कहा, दोनों व्यक्तियों की उम्र 20 वर्ष के बीच की है।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों में से एक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पीड़िता से दोस्ती की और 30 अप्रैल को वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि 4 मई को दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया।

वो आगे कहते हैं कि दोनों ने अपनी पहचान के लिए फर्जी नामों का इस्तेमाल किया था, लेकिन खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन पर ध्यान केंद्रित किया। अधिकारी ने कहा, "आरोपियों को 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है"।

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO