चाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2026 10:54 IST2026-04-11T10:53:05+5:302026-04-11T10:54:17+5:30

बीडः छत्रपति संभाजीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई।

Beed Uncle raped 16-year-old niece, consumes poison, dies in government hospital | चाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsपास के एक पशुशाला से घर लौट रही थी।कैज तहसील के निवासियों में आक्रोश फैल गया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथी फरार है।

बीडःमहाराष्ट्र के बीड जिले में एक सरकारी अस्पताल में 10 अप्रैल को एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जिसने कथित तौर पर अपने चाचा द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। लड़की के साथ 5 अप्रैल को बालाघाट पर्वत श्रृंखला के एक दूरदराज के गांव में बलात्कार किया गया था, जब वह पास के एक पशुशाला से घर लौट रही थी।

इस घटना से कैज तहसील के निवासियों में आक्रोश फैल गया। कैज पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर उमेश निकम ने बताया, "घटना के तुरंत बाद उसने घबराहट में जहर खा लिया। छत्रपति संभाजीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई।" अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है।

ठाणे जिले में आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर खाक, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रसोई गैस के कई सिलेंडर भी फट गए।

फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत; ठेकेदार गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित उस फार्महाउस में स्विमिंग पूल के निर्माण में शामिल ठेकेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां इस सप्ताह की शुरुआत में ढाई साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस के मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मणिपुर में हथियार और खसखस से भरे बोरे बरामद, दो गिरफ्तार

मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और खसखस से भरे बोरे बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार को चूड़ाचांदपुर थाना क्षेत्र के टी बंगला एमवीसीपी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Web Title: Beed Uncle raped 16-year-old niece, consumes poison, dies in government hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे