लाइव न्यूज़ :

कपास के खेत में ले जाकर दुकान मालिक गणेश राजेभाऊ घाटुल और दोस्त अशोक भास्कर पवार ने 13 और 14 वर्ष की प्रवासी मजदूरों की दो बेटियों से किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 17:12 IST

Beed: किराने की दुकान के मालिक गणेश राजेभाऊ घाटुल और उसके दोस्त ट्रैक्टर चालक अशोक भास्कर पवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के कुछ दिनों बाद, एक लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने माजलगांव ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया।

Beed:महाराष्ट्र के बीड जिले में प्रवासी मजदूरों के परिवार की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के लगभग 15 परिवार गन्ने की कटाई के मौजूदा सीजन के लिए जिले के माजलगांव में अस्थायी रूप से आए हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को जब लड़कियों के माता-पिता काम पर गए थे, तब एक किराने की दुकान के मालिक गणेश राजेभाऊ घाटुल और उसके दोस्त ट्रैक्टर चालक अशोक भास्कर पवार ने 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियों को पास के कपास के खेत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के कुछ दिनों बाद, एक लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दूसरी लड़की ने भी अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने माजलगांव ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया,

जिसके बाद घाटुल और पवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं को बुधवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। अधिकारी ने कहा कि उनके परिवारों को सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!