लाइव न्यूज़ :

बीडः पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने भौंका, शख्स ने गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: November 12, 2022 20:48 IST

आरोपी ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी विकास बंसोडे के पालतू कुत्ते को भौंकने पर गोली मार दी। अधिकारी ने कहा कि बंसोडे के बीयर बार के एक कर्मचारी ने गोली मारते हुए देखा और उसे इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को उसपर भौंकने पर कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह पर्ली तालुका के धारावती टांडा इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी विकास बंसोडे के पालतू कुत्ते को भौंकने पर गोली मार दी। अधिकारी ने कहा कि बंसोडे के बीयर बार के एक कर्मचारी ने गोली मारते हुए देखा और उसे इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 428 (किसी भी जानवर को मारकर, जहर देकर, अपंग करना या बेकार कर देना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई