Beed Highway: 2 कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 12:34 IST2025-02-01T12:33:00+5:302025-02-01T12:34:16+5:30
Beed Highway: अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया तथा टक्कर के कारण की जांच की जा रही है।

सांकेतिक फोटो
Beed Highway: महाराष्ट्र के बीड जिले में राजमार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे केज तालुका में अहमदपुर-अहमदनगर राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि चंदन सावरगांव में हुई भिड़ंत में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में सभी पुरुष हैं। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि यूसुफ वडगांव पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया तथा टक्कर के कारण की जांच की जा रही है।