लाइव न्यूज़ :

पिछले सप्ताह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए थे दंपति, बची जान, दूसरी बार पत्नी सो रही थी तो पति ने 4 माह के बेटे को पानी के बैरल में डुबाया और फिर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 21:17 IST

पुलिस ने कहा कि इस अतिवादी कदम की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजब यह घटना घटी तब अमोल की पत्नी पायल सो रही थी।पिछले सप्ताह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।बृहस्पतिवार को स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में शुक्रवार तड़के घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार महीने के बेटे की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गेवराई तहसील के रामनगर क्षेत्र में तड़के चार बजे यह घटना हुयी। उन्होंने बताया कि अमोल हौसराव सोनावणे (30) ने कथित तौर पर अपने बेटे को पानी के एक बैरल में डुबो दिया और फिर अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि जब यह घटना घटी तब अमोल की पत्नी पायल सो रही थी।

संयोगवश, इस दंपति ने पिछले सप्ताह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बृहस्पतिवार को उन्हें स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने कहा कि इस अतिवादी कदम की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अमोल और उसके बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए तलवाड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली