लाइव न्यूज़ :

बीड शहरः 11 वर्षीय बच्ची से कई बार बलात्कार, 30 वर्षीय शिक्षक अरेस्ट, अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए, पीड़िता को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 19:17 IST

Beed city: अधिकारी ने बताया कि उसने अन्य छात्रों के चले जाने के बाद कथित तौर पर छात्रा के साथ कई बार बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देमामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की।चिकित्सक ने जानकारी दी कि लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ है।पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Beed city:महाराष्ट्र के बीड शहर में 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पेठबीड़ पुलिस थाने के निरीक्षक ए. के. मुदलियार ने बताया कि आरोपी (पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम उजागर नहीं किया) अपने घर पर बच्चों को उर्दू और अरबी पढ़ाता था। अधिकारी ने बताया कि उसने अन्य छात्रों के चले जाने के बाद कथित तौर पर छात्रा के साथ कई बार बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और जांच के बाद चिकित्सक ने जानकारी दी कि लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि शिक्षक गत तीन महीने से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था और उसने उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी थी।

निरीक्षक ए. के. मुदलियार ने बताया, ‘हमने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।’ उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच जारी है।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली