बीडः भाजपा नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 13:20 IST2022-10-11T13:18:38+5:302022-10-11T13:20:57+5:30

महाराष्ट्रः बीड शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने भगीरथ बियाणी मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

beed bjp city president bhagirath biyani committed suicide shooting himself police maharsht | बीडः भाजपा नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, जानें वजह

आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Highlightsअस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। बताया गया कि पुलिस जांच कर रही है।आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

बीडः महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा हादसा हो गया है। महाराष्ट्र के बीड में भाजपा के नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह बीड शहर के एमआईडीसी इलाके में बियाणी के आवास पर हुई। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

बियाणी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे। सोमवार की रात उसने देर रात तक परिजनों से बातचीत की। फिर वे अपने कमरे में जाकर सो गए। देर रात तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने बियाणी को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्हें तत्काल बीड शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर डॉ. प्रीतम मुंडे सहित सैकड़ों पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है? बताया गया कि पुलिस जांच कर रही है।

Web Title: beed bjp city president bhagirath biyani committed suicide shooting himself police maharsht

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे