लाइव न्यूज़ :

बस्तीः जिसने जन्म दिया उसे ही मारा?, बेटे कमलेश और कौशल ने जमीन के लिए मां और बहन को जिंदा जलाया, 9 के खिलाफ केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 06:15 IST

Basti: पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक मकान से दो महिलाओं के जले हुए शव पाये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया।मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जमीन को लेकर विवाद में दो भाइयों ने अपनी मां और बहन को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को नामजद कर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में बुधवार को एक घर के अंदर से दो महिलाओं के झुलसे हुए शव बरामद किये। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोदावरी (55) और उनकी बेटी सौम्या (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गोदावरी के बेटे कमलेश और कौशल तथा एक रिश्तेदार करुणाकर समेत सात लोगों को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसा आरोप लगाया गया कि कमलेश और कौशल ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन को लेकर विवाद में गोदावरी व सौम्या की हत्या की।

पुलिस ने बताया कि गोदावरी के दामाद बबलू दुबे का कहना है कि उसके ससुर की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है और मरने से पहले उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी गोदावरी और बेटी सौम्या को कुछ जमीन दी थी हालांकि बाकी जमीन दोनों बेटों के नाम भी की थी। दुबे ने पुलिस को बताया कि पिता के मरने के बाद जब कमलेश और कौशल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया तथा जमीन उनके नाम करने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले मुकदमा दर्ज हुआ था और बृहस्पतिवार को अदालत में गोदावरी और सौम्या की गवाही होनी थी।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक मकान से दो महिलाओं के जले हुए शव पाये गये थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया। चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली