लाइव न्यूज़ :

Basti Kalwari: 3 साल की बच्ची से 6-7 वर्ष के 3 लड़कों ने किया दुष्कर्म?, शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2024 17:25 IST

Basti Kalwari: सीओ ने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग बच्चों के अलावा तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पकड़ लिया और गंदी हरकत करने लगे।आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Basti Kalwari: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की एक बच्ची से छह से सात वर्ष के बीच के तीन लड़कों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरैया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म) समेत विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग बच्चों के अलावा तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की शाम आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची को अकेला पाकर तीनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगे।

शिकायत में कहा गया है कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ और बच्चे जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो डर की वजह से तीनों नाबालिग लड़के भाग गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार बच्ची की मां जब इस घटना की शिकायत करने लड़कों के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गयी। पीड़िता की मां ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, घटना की सूचना के बाद एएसपी, सीओ और कलवारी थाने के पुलिकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना