लाइव न्यूज़ :

बस्तीः फांसी से लटकते पाए गए दारोगा की पत्नी और बेटे का शव, घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं लगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 15:01 IST

बस्ती कोतवाली की कंपनी बाग पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर तैनात दारोगा रिजवान अली की पत्नी रईसा (32 वर्ष) और बेटे शोएब (10 वर्ष) के शव खोरहवा गांव में किराये के मकान में रोशनदान पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देचौकी प्रभारी के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। कमरे की खुली खिड़की से झांकने पर उसे रईसा और शोएब रोशनदान में लगे फांसी के फंदे से लटकते दिखे।इरफान के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां आए। सूचना पाकर दारोगा रिजवान अली भी मौके पर पहुंचे।

बस्तीः बस्ती जिले में एक दारोगा की पत्नी और बेटे के शव फांसी से लटकते पाए गए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बस्ती कोतवाली की कंपनी बाग पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर तैनात दारोगा रिजवान अली की पत्नी रईसा (32 वर्ष) और बेटे शोएब (10 वर्ष) के शव खोरहवा गांव में किराये के मकान में रोशनदान पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए।

सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। कमरे की खुली खिड़की से झांकने पर उसे रईसा और शोएब रोशनदान में लगे फांसी के फंदे से लटकते दिखे।

इरफान के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां आए। सूचना पाकर दारोगा रिजवान अली भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

उप्र : झाड़ी से दो युवकों के शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका

अमेठी जिले के फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के पास कथित रूप से चलती ट्रेन से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि रायबरेली-अमेठी रेलखंड पर स्थित फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों में दो युवकों के शव और एक अन्य युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पांडे ने बताया कि यह घटना मंगलवार की बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि वे युवक प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे थे लेकिन अंधेरा होने के कारण झाड़ियों में कोई उन्हें देख नहीं पाया। आज सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली