लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: प्रहलाद बंधवार के बाद एक और बीजेपी नेता की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गए मनोज ठाकरे का मिला शव

By स्वाति सिंह | Updated: January 20, 2019 11:45 IST

बीते दिनों मंदसौर शहर में अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

मध्यप्रदेश में बरवानी जिले के बलवाडी़ में रविवार को एक बीजेपी नेता का शव मिला है। मृत नेता का नाम मनोज ठाकरे है।बलवाड़ी के बीजेपी ने नेता का शव पुलिस स्टेशन के पास मिला।

खबरों कि मानें तो बताया जा रहा है कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ है जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है उनकी हत्या पत्थर से कुचलकर हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

बीते दिनों मंदसौर शहर में अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक आर एम शुक्ला ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक व्यस्त चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अज्ञात बदमाश की मोटरसाइकिल मिली है। बदमाश ने 75 एम एम की पिस्तौल से नजदीक से गोली मारी थी। पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।

घटना की सूचना नगर में फैलते ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद विरोध में मंदसौर शहर शुक्रवार को बंद रहा। भाजपा ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

इसी बीच, कड़ी सुरक्षा के बीच बंधवार की भागवत नगर स्थित उनके आवास से मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली गयी। उनको अंतिम विदाई देने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत