लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल के बाथरूम में 16 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म, पीड़िता अपने घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी

By भाषा | Updated: September 28, 2022 18:23 IST

राजस्थानः सरकारी स्कूल के बाथरूम में आरोपी ने दुष्कर्म किया। गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना शनिवार (24 सितम्बर) की है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है।

बाड़मेरः राजस्थान की सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गुडामालानी थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना शनिवार (24 सितम्बर) की है।

एक सरकारी स्कूल के बाथरूम में आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है।

दर्ज शिकायत के अनुसार शनिवार को 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता अपने घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के सरकारी स्कूल के पास बैठे आरोपी ने पीड़िता को बताया कि स्कूल के बाथरूम के पास गाय का गोबर पड़ा है। इसके बाद जैसे ही पीड़िता गोबर लेने के लिए स्कूल के भीतर गई, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और स्कूल के बाथरूम में ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

किशोर के साथ दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरो थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में एक नाबालिग किशोर के साथ दो युवको ने कथित रूप से कुकर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ओर किशोर को मेडिकल के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहात पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने बताया कि मंगलवार को ग्राम रोशनपुर में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी गांव के ही दो युवक फाजिल ओर बशर वहां पहुचे और वहां खेल रहे एक नाबालिग किशोर को बहला फुसलाकर पास के खेत में ले गये तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

राय ने बताया कि जब काफी देर तक किशोर बाहर नही आया तो साथ खेलने वाले बच्चे उसकी तलाश में गन्ने के खेत के भीतर पहुंच गये जहां वह बहदवास हालत में पड़ा था। राय ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना तीतरो प्रभारी सतीश कुमार और किशोर के परिजन मौके पर पहुचे तथा उसे मेडिकल के लिये भेजा। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों फाजिल और बशर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा