लाइव न्यूज़ :

पिता के क्रिया कर्म पर कौन करेगा खर्च?, 2 भाई में झगड़ा, मां के सामने बड़े भाई गणेशा राम को छोटे किशना राम ने कुल्हाड़ी से काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 14:28 IST

गणेशा राम (35) और उसके छोटे भाई किशना राम (30) के बीच अपने पिता के अंतिम संस्कार पर खर्च हुए पैसों को लेकर तीखी बहस हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबहस बढ़ने पर किशना राम ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया।भाई के सिर के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

जयपुरःराजस्थान के बाड़मेर जिले में युवक ने अपने पिता के क्रिया कर्म के खर्च को लेकर हुए विवाद के बाद अपने बड़े भाई की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीजराड़ के थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात नवातला गांव में हुई जब गणेशा राम (35) और उसके छोटे भाई किशना राम (30) के बीच अपने पिता के अंतिम संस्कार पर खर्च हुए पैसों को लेकर तीखी बहस हुई। बहस बढ़ने पर किशना राम ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

उसने भाई के सिर के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार किसान गणेशाराम अपने छोटे भाई और बुजुर्ग मां के साथ रहता था। उसकी पत्नी का 2019 में निधन हो गया था और दंपति के कोई संतान नहीं थी। आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली