लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग पेड़ पर फांसी लगाई, 30 वर्षीय महिला की गई जान, 19 वर्षीय युवक बचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 14:30 IST

बाडमेरः थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि विष्णु नगर सोमाणियों की ढाणी में 19 वर्षीय युवक वीरमाराम और 30 वर्षीय महिला पूरा देवी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मौत हो गई जबकि युवक बच गया।युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, और हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां ने कथित रूप से अपने प्रेमी संग पेड़ पर फंदे से लटक कर फांसी लगाने का प्रयास किया। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि युवक बच गया। थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि विष्णु नगर सोमाणियों की ढाणी में 19 वर्षीय युवक वीरमाराम और 30 वर्षीय महिला पूरा देवी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

इस दौरान पूरा देवी की मौत हो गई जबकि वीरमाराम बच गया। उन्होंने बताया कि युवक वीरमाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पूरा देवी के परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, और हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), 376 (बलात्कार) 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि चार बच्चों की मां पूरा देवी का कुछ दिनों से युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रविवार को दोनों फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़े। उन्होंने बताया कि दोनों गले में फंदा डालकर कूद गए लेकिन इस दौरान विवाहिता की मौत हो गई और युवक बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा