लाइव न्यूज़ :

जादू-टोना करने के संदेह में 60 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का सिर काटकर हत्या, 30 वर्षीय रिश्तेदार अरेस्ट, जानें मामला

By भाषा | Updated: November 12, 2022 21:24 IST

ओडिशाः पुलिस ने जानकारी दी। मामले के 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को संदेह था कि उसके पिता की मौत और अन्य रिश्तेदारों के बीमार होने के पीछे बुजुर्ग का हाथ था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या करने के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग का शव खूंटा इलाके के सरजामडीही गांव में मिला। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बारीपदाः ओडिशा के मयूरभंज जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 60 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति का सिर काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस मामले के 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को संदेह था कि उसके पिता की मौत और अन्य रिश्तेदारों के बीमार होने के पीछे बुजुर्ग का हाथ था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग का शव खूंटा इलाके के सरजामडीही गांव में उसके घर से शुक्रवार रात मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश दयानदेव खिलाड़ी ने दिन में घटनास्थल का दौरा किया।

चार साल पहले लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा हत्या का जुर्म कबूलने का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद पुलिस ने मंसूरपुर पुलिस थाने के नारा गांव में उसके मकान की जमीन में दफन एक कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

यह कंकाल चार साल पहले लापता हुए मोहम्मद हसन नाम के व्यक्ति का माना जा रहा है, पुलिस ने इस कंकाल को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मंसूरपुर थाने के एसएचओ बृजेंद्र सिंह रावत ने कहा, “हमने सलमान नाम के व्यक्ति के मकान की जमीन से एक कंकाल बरामद किया है।

उसी गांव के रहने वाले मोहम्मद हसन नाम के व्यक्ति के लापता होने के मामले में मकान की जमीन खोदी गयी। हसन 12 नवंबर, 2018 से लापता था।” उन्होंने कहा, “हमने हत्या का मामला दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार किया है। बरामद किया गया कंकाल फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है जिससे यह पता चल सके कि वह मोहम्मद हसन का है या नहीं।”

कुछ दिनों पहले सलमान ने कुछ लोगों के सामने यह जुर्म स्वीकार किया था कि उसने एक व्यक्ति को मारकर अपने घर में उसका शव दफन कर दिया है। अपराध की स्वीकारोक्ति किसी ने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी और उसे वायरल कर दिया था। हसन के परिजनों को इस वीडियो के बारे में पता चलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह