लाइव न्यूज़ :

Barhampur: 45 वर्षीय मां, 21 साल का बेटा और 18 वर्षीय बेटी की मौत, 3 साल पहले पति की मौत?, घर से कीटनाशक के पैकेट बरामद, आत्महत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 15:12 IST

Barhampur: गांव वालों ने तीनों को पहले छतरपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को आशंका है कि इन कीटनाशकों का प्रयोग चावल में किया गया था।आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।महिला और उसका बेटा अक्सर किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते रहते थे।

Barhampur: ओडिशा के गंजाम जिले के पलिबंधा गांव में 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने कीटनाशक मिला चावल खाकर आत्महत्या की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान एस मामा रेड्डी (45), उनके बेटे राकेश (21) और बेटी मीना (18) के रूप में हुई है। महिला के पति एस रवींद्र कुमार रेड्डी का निधन लगभग तीन वर्ष पहले हो गया था। अधिकारी ने बताया कि घर से कीटनाशक के कुछ पैकेट बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन कीटनाशकों का प्रयोग चावल में किया गया था।

गंजाम के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला और उसका बेटा अक्सर किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते रहते थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गांव वालों ने तीनों को पहले छतरपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार रात महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली