लाइव न्यूज़ :

बरेलीः पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मौत क़े बाद परेशान पति ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, चार बच्चों के माता-पिता थे दंपती, जानें क्यों उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: September 11, 2022 18:41 IST

बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईश्वर पुर निवासी सोहनलाल ने गन्ने के खेत में अपनी पत्नी कौशल्या देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया, मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के घर वालों ने बताया कि कौशल्या देवी और सोहनलाल चार बच्चों के माता-पिता थे।दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को दिन में भी सोहन लाल का पत्नी कौशल्या देवी से किसी बात पर विवाद हो गया था।

बरेलीः  बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में जंगल में चारा लेने गए पति ने गन्ने के खेत में कथित रूप से गला रेतकर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईश्वर पुर निवासी सोहनलाल (30) ने शनिवार दोपहर बाद गांव के बाहर गन्ने के खेत में अपनी पत्नी कौशल्या देवी (30) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, मृतक के घर वालों ने बताया कि कौशल्या देवी और सोहनलाल चार बच्चों के माता-पिता थे लेकिन दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था। अग्रवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को दिन में भी सोहन लाल का पत्नी कौशल्या देवी से किसी बात पर विवाद हो गया था।

जिससे सोहनलाल मानसिक रूप से परेशान था और आज दोपहर वह चारा लेने के लिए पत्नी कौशल्या देवी को भी अपने साथ जंगल में ले गया था, जहां चारा काटते समय पति-पत्नी में कोई विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि खेत में ही उसने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पत्नी की मौत क़े बाद परेशान सोहनलाल ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली