लाइव न्यूज़ :

बरेलीः मामूली कहासुनी के बाद हिंसक झड़प, आमिर ने चाकू निकाला और कई वार गोंदकर अरशद उर्फ गुड्डू को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 12:33 IST

विवाद कुछ दिन पहले बारावफात जुलूस के दौरान पुरस्कार वितरण को लेकर एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच चल रहे मतभेद से उपजा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने घायल अरशद को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

बरेलीः बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के काकरटोला इलाके में शनिवार शाम मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अरशद उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। यह विवाद कुछ दिन पहले बारावफात जुलूस के दौरान पुरस्कार वितरण को लेकर एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच चल रहे मतभेद से उपजा है। यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े के दौरान एक गुट के आमिर नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू निकाला और अरशद पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा, "मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी आमिर की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

स्थानीय लोगों ने घायल अरशद को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अरशद की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा