लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: बरेली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, 2 अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 15, 2020 13:40 IST

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच क्राइम का मामला बढ़ गया है। दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी गई। एसएसपी ने कहा कि दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर यूनुस अहमद डंपी की पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात हत्या कर दी गयी।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगायी गयी थीं। जिसमें दो नामजद अभियुक्तों इसामुद्दीन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरेलीः बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर यूनुस अहमद डंपी की पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगायी गयी थीं। जिसमें दो नामजद अभियुक्तों इसामुद्दीन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त इसामुद्दीन का लाइसेंसी हथियार बरामद कर किया गया है जबकि तीसरे अभियुक्त रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन की तलाश जारी है। एसएसपी पांडेय ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जानकारी दी है कि प्रॉपर्टी डीलर भाजपा पदाधिकारी नहीं है।

दरअसल डंपी की हत्या के बाद एक वर्ग द्वारा प्रचारित किया गया था की डंपी महानगर भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चे का उपाध्यक्ष था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात सिराजुद्दीन, इसामुद्दीन, आसिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?