Uttar pradesh ki khabar: बरेली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, 2 अरेस्ट
By भाषा | Updated: April 15, 2020 13:40 IST2020-04-15T13:40:22+5:302020-04-15T13:40:22+5:30
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच क्राइम का मामला बढ़ गया है। दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी गई। एसएसपी ने कहा कि दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले की जांच जारी है।

हत्या में प्रयुक्त इसामुद्दीन का लाइसेंसी हथियार बरामद कर किया गया है जबकि तीसरे अभियुक्त रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन की तलाश जारी है।
बरेलीः बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर यूनुस अहमद डंपी की पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगायी गयी थीं। जिसमें दो नामजद अभियुक्तों इसामुद्दीन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त इसामुद्दीन का लाइसेंसी हथियार बरामद कर किया गया है जबकि तीसरे अभियुक्त रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन की तलाश जारी है। एसएसपी पांडेय ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जानकारी दी है कि प्रॉपर्टी डीलर भाजपा पदाधिकारी नहीं है।
दरअसल डंपी की हत्या के बाद एक वर्ग द्वारा प्रचारित किया गया था की डंपी महानगर भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चे का उपाध्यक्ष था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात सिराजुद्दीन, इसामुद्दीन, आसिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।