लाइव न्यूज़ :

तीन माह की गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, गर्भपात, हाथ में भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता की सास, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: September 21, 2022 21:49 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के पति द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को वह खेत में काम कर रही थी, तभी तीन युवकों ने वहां पहुंचकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके परिणामस्वरूप उसका गर्भपात हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

बरेलीः बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की सास हाथ में भ्रूण लेकर एसएसपी कार्यलय पहुंच गई। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के पति द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को वह खेत में काम कर रही थी, तभी तीन युवकों ने वहां पहुंचकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके परिणामस्वरूप उसका गर्भपात हो गया। तीन माह की गर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिशारतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पति ने 16 सितंबर को बरेली के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसने घटना वाले दिन ही शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां से उन्होंने डाक से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा