लाइव न्यूज़ :

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, दुकान से पेपर पैड लेने गई थी, आरोपी अरेस्ट, लोगों ने नैनीताल राजमार्ग को तीन घंटे तक किया जाम

By भाषा | Updated: March 12, 2022 16:25 IST

बच्ची शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूर रहपुरा में एक मकान की सीढ़ियों पर रोती हुई मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन उसे लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देअभिभावकों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने नैनीताल राजमार्ग को तीन घंटे के लिए जाम कर दिया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद वहां से हटे।

बरेलीः बरेली शहर की इज्जत नगर थाना पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केजी में पढ़ने वाली छह साल की यह बच्ची शुक्रवार की दोपहर किताब की दुकान से पेपर पैड लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि बहुत तलाश करने के बाद बच्ची शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूर रहपुरा में एक मकान की सीढ़ियों पर रोती हुई मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन उसे लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और अभिभावकों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने नैनीताल राजमार्ग को तीन घंटे के लिए जाम कर दिया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद वहां से हटे। सजवाण ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवा ऊर्फ शिवम (22) को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि शिवा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी बरामद

नोएडा के निठारी गांव से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसे अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सेक्टर 20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निठारी गांव से एक किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी।

इस मामले में उसके परिजनों ने आशिफ नामक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार रात को मामले में एक आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अगवा हुई किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। सिंह ने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवायी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई