लाइव न्यूज़ :

पत्नी की बहन और 19 वर्षीय साली को लेकर फरार पति केशव कुमार, दूसरे दिन केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भागा साला रविंद्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 15:56 IST

Bareilly Police: थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई और दोनों पक्षों में आपसी से समझौता हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअगले ही दिन उसका साला रवीन्द्र (22) केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया।पुलिस ने जीजा-साली और उसकी बहन को क्रमश: 14 और 15 सितंबर को बरामद कर लिया है। सहमति से मामला खत्म कर दिया है और किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

Bareilly: बरेली जिले में एक युवक अपनी पत्नी की बहन (साली) को लेकर फरार हो गया तो इसके अगले ही दिन पत्नी का भाई जीजा की बहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के अनुसार बरेली जिले के देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी केशव कुमार (28) अपनी 19 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। उसके अगले ही दिन उसका साला रवीन्द्र (22) केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया।

थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने जीजा-साली और उसकी बहन को क्रमश: 14 और 15 सितंबर को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया है और किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

पुलिस के अनुसार देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी केशव की शादी छह साल पहले नवाबगंज इलाके की एक युवती से हुई थी और दोनों से दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि शादीशुदा जिंदगी के बीच युवक को अपनी साली से प्यार हो गया, जबकि केशव की बहन और उसके साले रवीन्द्र के बीच भी दिल का रिश्ता पनपने लगा।

पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को युवक अपनी साली कल्पना को भगा ले गया, लेकिन अगले ही दिन रवीन्द्र भी जीजा की बहन को चुपचाप भगा ले गया। नवाबगंज पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने युवक और उसके साले को पकड़कर दोनों युवतियों को भी बरामद कर लिया, लेकिन थाने में पहुंचते ही मामला पलट गया।

दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और आखिरकार समझौता कर लिया। थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई और दोनों पक्षों में आपसी से समझौता हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा