लाइव न्यूज़ :

Bareilly News: रामलीला देखकर घर लौटते समय हमलावरों ने रवि को घेरकर बेरहमी से पीटा, गोलीबारी कर दहशत फैलाई?, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 17:06 IST

Bareilly News: पुलिस के अनुसार रवि के छोटे भाई अमित का गांव निवासी अमन और आकाश नामक युवकों से विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।अमित मेरठ के खतौली में काम करता है।अमन और आकाश से बात करने की कोशिश की।

Bareilly News: बरेली जिले में शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रामलीला देखकर घर लौटते समय हमलावरों ने थाना क्षेत्र के जुनाही गांव के निवासी रवि (26) को घेरकर बेरहमी से पीटा और गोलीबारी कर दहशत फैलाई। गंभीर रूप से घायल रवि की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रवि की पत्नी की ओर से चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रवि के छोटे भाई अमित का गांव निवासी अमन और आकाश नामक युवकों से विवाद हुआ था। अमित मेरठ के खतौली में काम करता है। शुक्रवार को त्योहार मनाने घर लौटे अमित ने विवाद की पूरी जानकारी अपने परिवार को दी, जिससे रवि ने विवाद के कारणों को जानने के लिए अमन और आकाश से बात करने की कोशिश की।

लेकिन दोनों ने उसे धमकी दी और कहा कि तुम्हें इसका जवाब दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को रवि रामलीला देखकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अमन, आकाश, सुभाष, श्रीपाल और उनके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने रवि पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

परिवार को जब इस हमले की सूचना मिली तो परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें दीपू, सोनू और गौरव घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल रवि को परिवार के लोग आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हो उसने दम तोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा