लाइव न्यूज़ :

Bareilly News: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के वाहन चालक राजवीर ने गेस्ट हाउस में किया सुसाइड, मंत्री के गनर पहुंचे तो दरवाजा बंद था, तोड़ा गया तो कान में हेडफोन और जेब में मोबाइल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2024 13:45 IST

Bareilly News: कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश शर्मा ने बताया कि राजवीर सिंह बाराबंकी जिले का रहने वाला था और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का वाहन चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजवीर सिंह शनिवार को बरेली के पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में रुका हुआ था।मंत्री के गनर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

Bareilly News: बरेली जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अतिथि गृह में राज्य सरकार के पशुधन मंत्री के कथित वाहन चालक का शव रविवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के वाहन चालक राजवीर (46) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि राजवीर का शव फंदे पर लटका था और उसके कान में हेडफोन लगा हुआ था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश शर्मा ने बताया कि राजवीर सिंह बाराबंकी जिले का रहने वाला था और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का वाहन चलाता था।

शर्मा ने बताया कि राजवीर सिंह शनिवार को बरेली के पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में रुका हुआ था और उसने देर रात फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शर्मा ने बताया कि राजवीर के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को उसे कई फोन किए गए लेकिन उसने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया और जब मंत्री के गनर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वहां राजवीर का शव मिला और उसके कान में हेडफोन लगा था तथा मोबाइल जेब में था। एसएचओ ने कहा कि मोबाइल ‘लॉक’ होने की वजह से पता नहीं लगा कि वह किससे बात कर रहा था लेकिन अंदेशा है कि उसने बात करते-करते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए उसके ‘कॉल रिकॉर्ड’ निकलवा रही है कि वह किससे बात कर रहा था। धर्मपाल सिंह बरेली जिले के आंवला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और शनिवार एवं रविवार को वह अक्सर क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय वह कहीं अन्यत्र थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर