लाइव न्यूज़ :

Bareilly Murder Crime News: गांव में पेड़ के नीचे सो रही 55 वर्षीय महिला हत्या, सिर और पेट पर चोट के निशान, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 19:16 IST

Bareilly Murder Crime News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा में मंगलवार रात 55 वर्षीय रामबेटी घर के पास पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रही थी। एसपी ने बताया कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के सिर व पेट पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bareilly Murder Crime News: बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव में पेड़ के नीचे सो रही 55 वर्षीय महिला की अज्ञात लोगों ने कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने महिला के रिश्ते के भाइयों पर रामबेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा में मंगलवार रात 55 वर्षीय रामबेटी घर के पास पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रही थी। एसपी ने बताया कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि महिला के सिर व पेट पर चोट के निशान हैं। मृतका के बेटे महेंद्र ने आरोप लगाया कि महिला का गांव में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भाइयों से विवाद था जिस कारण उन लोगों ने ही उसकी मां की हत्या कर दी। पारीक ने बताया कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई