लाइव न्यूज़ :

बरेलीः बंदरों के झुंड ने चार माह के बच्चे को पिता के हाथ से छिनकर तीन मंजिल इमारत की छत से नीचे फेंका, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 21:49 IST

अचानक बंदरों का झुंड छत पर आया। आवाज लगाकर भगाने का प्रयास किया, इस पर स्वाति नीचे भाग गई लेकिन बंदरों ने निर्देश उपाध्याय को घेर लिया और कई जगह दांत मारे इसलिए वह भी सीढ़ियों की तरफ भागे और बच्चा गोद से गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली के मुख्य वनसंरक्षक ललित वर्मा ने रविवार को घटना की पुष्टि की। घटना की सूचना मिली है और वन विभाग की टीम भेजकर जांच करवा रहे हैं। चार माह के बेटे और पत्नी स्वाति के साथ छत पर टहल रहे थे।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने चार माह के बच्चे को तीन मंजिल इमारत की छत से नीचे उछाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बरेली के मुख्य वनसंरक्षक ललित वर्मा ने रविवार को घटना की पुष्टि की।

वर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली है और वन विभाग की टीम भेजकर जांच करवा रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेली के दुनका गांव निवासी किसान निर्देश उपाध्याय (25) शुक्रवार की शाम मौसम गर्म होने के कारण अपने चार माह के बेटे और पत्नी स्वाति के साथ छत पर टहल रहे थे।

उन्होंने बताया कि अचानक बंदरों का झुंड छत पर आया तो उन्होंने आवाज लगाकर भगाने का प्रयास किया, इस पर स्वाति नीचे भाग गई लेकिन इतने में कुछ बंदरों ने निर्देश को घेर लिया और कई जगह दांत मारे इसलिए वह भी सीढ़ियों की तरफ भागे और बच्चा गोद से गिर गया। उन्होंने बताया कि इतने में एक बंदर ने झपटकर बच्चे को उठा कर उछाल दिया और बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया जिससे मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई