लाइव न्यूज़ :

बरेलीः कक्षा सात में पढ़ने वाली लड़की से चार युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, स्कूल जा रही पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 20:03 IST

उत्तर प्रदेशः हिन्दू युवा वाहिनी समेत कई कथित हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद रविवार को मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गयी और दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुबह टेंपो से शाहदाना चौराहे पर छोड़ दिया।ओवैस और शाहरुख समेत चार लोगों ने अपहरण करके उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार युवकों पर कक्षा सात में पढ़ने वाली एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा पिछले शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे स्कूल जा रही थी। उसके पिता का आरोप है कि स्कूल के पास ही रास्ते में उसे ओवैस और शाहरुख नामक युवकों समेत चार लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे अगवा करके ले गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में उसे ओवैस और उसका दोस्त शाहरुख मिले। उसने बताया कि उन्होंने उसे एक कोल्डड्रिंक दे दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गयी और छात्रा ने घरवालों को बताया कि ओवैस और शाहरुख समेत चार लोगों ने अपहरण करके उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बताया कि उसे एक सुनसान स्थान पर रखा और सुबह टेंपो से शाहदाना चौराहे पर छोड़ दिया।

बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर सीतांशु के. शर्मा ने बताया कि इस मामले में दी गयी तहरीर में लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओवैस और शाहरुख को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किये जाने के विरोध में शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी समेत कई कथित हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद रविवार को मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गयी और दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा