लाइव न्यूज़ :

बरेलीः आपत्तिजनक तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला?, पंचायत ने आरोपी को चप्पल से पीटने की सजा दी, लड़की की मां ने रखी थी शर्त!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 12:56 IST

युवक ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा।नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में यह घटना हुई।युवक ने गांव की लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं, जो संपादित थीं।

बरेली: बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने एक युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सार्वजनिक करने के आरोप में एक व्यक्ति को चप्पलों से पीटे जाने की सजा देकर मामले का निपटारा कर दिया। बहरहाल, बरेली के पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि युवक ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था।

उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने पंचायत में इसकी शिकायत की जिसने युवक को चप्पलों से पीटने का फैसला सुनाते हुए मामले का निपटारा कर दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा।

पंचायत का कहना था कि यदि यह मामला पुलिस में गया तो युवक का भविष्य चौपट हो जाएगा, इसलिए आरोपी को चप्पलों से पीटकर मामले का निपटारा कर दिया गया। नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं जो संपादित थीं। गंगवार ने कहा कि पंचायत में युवक के भविष्य को देखते हुए राजीनामा कर दिया गया था, लेकिन लड़की की मां ने शर्त रखी थी कि जब तक वह युवक को चप्पल से नहीं पीटेगी तब तक वह उसे माफ नहीं करेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा