लाइव न्यूज़ :

Bareilly Crime News: रात 8 बजे फोन कर बुलाया और कहा- चलो घूमकर आते है, खेत में ले जाकर चाकू से गोदकर मार डाला, कहासुनी ने ले ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2024 15:46 IST

Bareilly Crime News: पुलिस के मुताबिक अजय ने आरोप लगाया कि जब वे गांव के पास खेत में पहुंचे तब एक आरोपी ने विजय को पकड़ रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिशारतगंज में एक छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बरेली के देहात पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि मरने वाले की पहचान बिशारतगंज के वार्ड संख्या आठ के लोहिया नगर निवासी विजय साह (17) के तौर पर की गयी है । विजय 11 वीं का छात्र था। उन्होंने बताया कि मरने वाले के भाई अजय ने बताया कि विजय की रविवार को दिन में पड़ोस के दो लड़कों के साथ कहासुनी हो गई थी, रात आठ बजे इन लड़कों ने फोन कर विजय को घर से बाहर बुलाया और अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक अजय ने आरोप लगाया कि जब वे गांव के पास खेत में पहुंचे तब एक आरोपी ने विजय को पकड़ रखा था।

दूसरे ने चाकू से उस पर वार कर दिया, जिससे इस घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मिश्रा के मुताबिक घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की देर रात उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई अजय की तहरीर पर विशारतगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ओर आरोपियों की तलाश कर रही है । 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली