लाइव न्यूज़ :

Bareilly Crime Case: 15 वर्षीय नाबालिग को महिला ने फोन किया और युवक से बात करवाई, घर से बाहर युवक के साथ गई पीड़िता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 15:55 IST

Bareilly Crime Case: फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को बृहस्पतिवार रात एक महिला ने फोन किया और उसकी बात युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली।

Open in App
ठळक मुद्देयुवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गये।लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिये लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

Bareilly Crime Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से दो आरोपी नामजद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को बृहस्पतिवार रात एक महिला ने फोन किया और उसकी बात एक युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली।

शिकायत के अनुसार, युवक गांव का ही रहने वाला था इसलिए नाबालिग लड़की उसके साथ कुछ दूर चली गयी, जहां पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था। शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गये।

अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में न पाकर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढे तीन बजे एक ट्रॉली के नीचे पड़ी हुई मिली। अधिकारी ने बताया कि जब लड़की को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिये लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई