लाइव न्यूज़ :

Bareilly Crime Case: कल्पना का शव फांसी पर लटका मिला, तुलसी का शव जमीन पर पाया गया, घर में मृत मिलीं दो सगी बहनें, पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर केस दर्ज, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 11:42 IST

Bareilly Crime Case: अपर पुलिस अधीक्षक (देहात उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव में कल्पना (19) और उसकी छोटी बहन तुलसी (17) के शव बुधवार रात उनके घर में पाये गये। कल्पना का शव फांसी पर लटका मिला जबकि तुलसी का शव जमीन पर पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में लड़कियों के पिता उत्तम चंद्र मौर्य ने पुलिस को दी गयी।शाम को लौटने पर दोनों बेटियां मृत मिलीं।मौके पर जहर की शीशी भी मिली है।

Bareilly Crime Case: बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। लड़कियों के पिता ने पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव में कल्पना (19) और उसकी छोटी बहन तुलसी (17) के शव बुधवार रात उनके घर में पाये गये। कल्पना का शव फांसी पर लटका मिला जबकि तुलसी का शव जमीन पर पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़कियों के पिता उत्तम चंद्र मौर्य ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था और शाम को लौटने पर दोनों बेटियां मृत मिलीं। मौके पर जहर की शीशी भी मिली है।

मिश्रा के मुताबिक, मौर्य ने अपने पड़ोस में रहने वाले आकाश नामक युवक और उसकी भाभी चांदनी पर अपनी बेटियों को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। मौर्य का कहना है कि आकाश काफी समय से उनकी बेटियों को परेशान कर रहा था और अक्सर अपने दोस्तों को बुलाकर उसकी बेटियों से छेड़खानी करता था।

इस वजह से दोनों लड़कियों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। बदनामी के डर से उसने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चांदनी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी युवक आकाश की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली