लाइव न्यूज़ :

मटकी से जिंदा निकली बच्ची को बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने लिया गोद, बेटी के भागकर शादी करने के बाद आए थे चर्चा में 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 17:44 IST

बरेली में श्मशान घाट में जमीन के नीचे मटकी में दबी मिली बच्ची का बचना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। जमीन के नीचे घड़े में मिलने के चलते इसका नाम सीता रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और माता-पिता के खिलाफ नवजात शिशु के प्रति लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक ने कहा है कि बच्ची की इलाज से लेकर पढ़ाई तक की सारी जिम्मेदारी उठाएंगे।

बरेली में एक मटकी से जिंदा निकली नवजात बच्ची को बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने गोद लिया है। विधायक राजेश मिश्रा ने कहा है कि वह उस नवजात बच्ची का पालन पोषण का खर्चा उठाएंगे। विधायक ने कहा है कि बच्ची की इलाज से लेकर पढ़ाई तक की सारी जिम्मेदारी उठाएंगे। बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा कुछ महीने पहले अपनी बेटी  साक्षी मिश्रा के भागकर शादी करने के बाद चर्चा  में आए थे। दावा किया गया था कि बीजेपी विधायक की बेटी ने जिस युवक अजितेश कुमार से शादी की है, वो दलित है। बरेली में श्मशान भूमि पर नवजात बच्ची को मटके में रख कर जिंदा दफनाने के मामले में पुलिस ने बीते दिन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को बताया कि सोमवार (14 अक्टूबर) को देर रात सुभाषनगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची दो दिनों तक दफन थी। 13 अक्टूबर को बरेली जिले में अपनी मृत बच्ची को दफनाने गए एक व्यक्ति को श्मशान में गड्ढा खोदते वक्त जमीन में दबे घड़े में एक जिंदा नवजात बच्ची मिली। जब मटके को खोल कर देखा गया तो बच्ची जिंदा थी। बच्ची को फिलहाल अस्पतला में रखा गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

श्मशान घाट में जमीन के नीचे मटकी में दबी मिली बच्ची का बचना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। जमीन के नीचे घड़े में मिलने के चलते इसका नाम सीता रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और माता-पिता के खिलाफ नवजात शिशु के प्रति लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। 

क्या था साक्षी मिश्रा का विवाद 

बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा  की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर का 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्हें साक्षी के पिता विधायक राजेश मिश्रा से जान का खतरा है। बेटी ने बरेली के पुलिस से मदद मांगते हुए कहा था कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह