लाइव न्यूज़ :

42 वर्षीय पड़ोसी घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो उसकी पत्नी और बेटी ने लाठियों से पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 20:03 IST

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी तभी उसका 42 वर्षीय पड़ोसी घर में घुस गया और बच्ची के साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।परिजन के लौटने पर लड़की ने घटना के बारे में बताया।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बरेलीः बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने को लेकर पुलिस ने आरोपी तथा उसके परिवार के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी तभी उसका 42 वर्षीय पड़ोसी घर में घुस गया और बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

शाम को परिजन के लौटने पर लड़की ने उन्हें घटना के बारे में बताया। सूत्रों ने बताया, आरोप है कि जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो उसकी पत्नी और बेटी ने उसे लाठियों से पीटा और मामले की शिकायत दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

राजस्थान : 16 साल की छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने के दोषी शिक्षक को उम्रकैद

राजस्थान के झालावाड़ जिले की पॉक्सो अदालत ने 16 वर्ष की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के दोषी 27 वर्षीय मदरसा शिक्षक को बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनायी। अदालत ने दोषी शिक्षक अखलाक खान पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लोक अभियोजक लालचंद मीणा ने बताया कि छात्रा उर्दू भाषा का ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक के घर जाया करती थी।

छात्रा के पिता ने 23 जनवरी, 2019 को अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोपों में सात मार्च, 2019 को खान को गिरफ्तार किया। पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश महावीर प्रसाद गुप्ता ने खान को दोषी ठहराते हुए मृत्यु होने तक जेल में रखे जाने की सजा सुनायी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास