लाइव न्यूज़ :

Bareilly: पीलीभीत में 28 वर्षीय युवक की प्रेम प्रसंग की वजह से गला रेतकर हत्या?, गुप्तांगों को क्षत-विक्षत किया, बरेली में नहर के पास बंधा हुआ शव मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 14:47 IST

Bareilly: बीसलपुर में दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी को हत्या के मामले में बदल दिया गया है और आगे की जांच बीसलपुर पुलिस करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबरकापुर गांव में नहर के पास एक शव के बारे में सूचना मिली।हत्या की गई और गुप्तांग भी क्षत-विक्षत थे।शव और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है।

Bareilly:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर कस्बे के निवासी 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की वजह से गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसके गुप्तांगों को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुजम्मिल का शव बुधवार को बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बरकापुर में एक नहर के पास बंधा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बरेली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (तृतीय) देवेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘बीसलपुर से लापता हुए मुजम्मिल का शव बीसलपुर और इज्जतनगर पुलिस ने संयुक्त अभियान के बाद बरामद कर लिया। बीसलपुर में दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी को हत्या के मामले में बदल दिया गया है और आगे की जांच बीसलपुर पुलिस करेगी।’’

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बुधवार को बरकापुर गांव में नहर के पास एक शव के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया, ‘‘हमारी टीम ने नहर के पास झाड़ियों से मुजम्मिल का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई और उसके गुप्तांग भी क्षत-विक्षत थे।’’

बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक ने बताया कि शव और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया, ‘‘पीलीभीत के रिछौला गांव के दो संदिग्ध अरहान और उसके दोस्त गुड्डू को हिरासत में लिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या, संदिग्धों के परिवार की एक महिला के साथ मुजम्मिल के कथित प्रेम प्रसंग के कारण शुरू हुई रंजिश का नतीजा है।’’

मुजम्मिल के पिता शमसुद्दीन के मुताबिक उनका बेटा एक मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था और मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शमसुद्दीन ने आरोप लगाया, ‘‘जब हमने उसे कॉल करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद था। हमने बीसलपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मुजम्मिल का कुछ लोगों के साथ झगड़ा था और मुझे संदेह है कि वे ही उसकी हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।’’ बीसलपुर पुलिस के निरीक्षक (अपराध) विनोद कुमार शर्मा ने खुलासा किया, ‘‘अरहान और गुड्डू ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मुजम्मिल का कथित तौर पर अरहान के परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘बदला लेने के लिए संदिग्धों ने बीसलपुर इलाके में मुजम्मिल की हत्या की, उसके शव को बांधकर कार में बरेली ले गए और वहां फेंक दिया।’’ पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?