लाइव न्यूज़ :

Barabanki woman murder: 2022 में दो महिला की हत्या करने के बाद शवों के साथ रेप किया, आरोपी अमरेंद्र रावत पर रासुका, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 14:53 IST

Barabanki woman murder: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पिछले साल बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरेंद्र रावत (26) के खिलाफ शनिवार को रासुका लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल मई में गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।महिलाओं की हत्या करने और फिर शवों के साथ यौन कृत्य करने की बात कबूल की है।रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के पास के जंगल में एक 60 वर्षीय महिला का गला कटा और क्षत-विक्षत शव पाया गया था।

Barabanki woman murder: बाराबंकी के जिला प्रशासन ने दो महिलाओं की हत्या करने और उनके शवों के साथ यौन कृत्य में लिप्त रहने में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पिछले साल बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरेंद्र रावत (26) के खिलाफ शनिवार को रासुका लगाया गया।

पुलिस ने कहा कि पिछले साल मई में उस पर गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने कहा कि अपराध की जघन्य प्रकृति को देखते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है जिससे आरोपी को जमानत मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘‘रावत ने हमारे सामने महिलाओं की हत्या करने और फिर शवों के साथ यौन कृत्य करने की बात कबूल की है।’’

पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर, 2022 को रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के पास के जंगल में एक 60 वर्षीय महिला का गला कटा और क्षत-विक्षत शव पाया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पाया गया कि महिला की हत्या के बाद बलात्कार किया गया था।’’

उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2022 में इसी तरह की एक अन्य घटना इसके पहले सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि रावत को पिछले साल जनवरी में पकड़ा गया जब वह निकटवर्ती अयोध्या जिले में एक अन्य बुजुर्ग महिला की हत्या करने की फिराक में था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज